फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBCC करेगा माल्या, मोदी-चोकसी की जब्त हुई संपत्तियों की रखवाली, वित्त मंत्रालय के पास आया प्रस्ताव

Thu, 15 Mar 2018 05:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loan
विज्ञापन

केंद्र सरकार मनी लांड्रिंग के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की गई अचल संपत्तियों का रखरखाव करने और उनसे आय अर्जित करने का जिम्मा नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) को दे सकती है। 

विज्ञापन


आरोपियों की संपत्ति को देगा किराये पर 
वित्त मंत्रालय द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव पर वित्त सचिव हंसमुख अढिया की अध्यक्षता में 13 मार्च को एक बैठक हुई थी जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ईडी प्रमुख करनाल सिंह और एनबीसीसी के सीएमडी अनूप कुमार मित्तल शामिल हुए।

बैठक में भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे आरोपियों की संपत्तियों के रखरखाव के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही, उन संपत्तियों को किराये पर देने और उनकी नीलामी के विकल्पों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


ईडी को नहीं है रखरखाव का अनुभव
छह महीने पहले लाए गए इस प्रस्ताव के अनुसार ईडी को जब्त की गई संपत्तियों के रखरखाव का अनुभव नहीं है। इसलिए कई मामलों में जब्त की गई संपत्तियों के क्षरण का खतरा होता है। इसके अलावा ईडी को उनके रखरखाव पर काफी रकम भी खर्च करनी पड़ रही है। ऐसी संपत्तियों में कई एकड़ जमीन के अलावा फ्लैट, फैक्ट्री और दुकानें शामिल हैं। ईडी द्वारा उन्हें पर किराए पर देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।

सरकारी उपक्रम एनबीसीसी की एक विशेष सब्सिडियरी जब्त संपत्तियों के रखरखाव का काम कर रही है। अगर उसे ईडी द्वारा जब्त संपत्तियों के मेंटीनेंस का काम मिलता है तो इससे खुफिया और पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में जब्त संपत्तियों के रखरखाव का काम मिलने का रास्ता साफ होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें