फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol, Diesel Prices 9 March: आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना है भाव

Tue, 09 Mar 2021 09:12 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज पेट्रोल-डीजल के रेट: - फोटो : social media
विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं।

विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है।  

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 81.47 91.17
कोलकाता 84.35 91.35
मुंबई 88.60 97.57
चेन्नई 86.45 93.11

विज्ञापन

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।) 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें