यदि आपके पास पहले से ही क्रेडिट कार्ड बिल बकाया है, तो खरीदारी से पहले पूरी राशि का भुगतान करें। आपको अधिक क्रेडिट उपयोगिता शक्ति प्रदान करने के साथ ही यह आपके क्रेडिट स्कोर को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही, अपने भुगतान की देय तिथियों का ध्यान रखें और अपने खाते में इसके लिए पैसा बचा कर रखें।
दूसरे क्रेडिट कार्ड का न करें आवेदन
आपके पास पहले से एक क्रेडिट कार्ड है और अचानक एक नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बारे में सोचते हैं तो ऐसा मत कीजिए। एक ही समय में कई क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत बड़ी भूल है। इसमें अचानक वृद्धि को कार्ड जारी करने वाले बैंकों द्वारा सकारात्मक तौर पर नहीं देखा जाता है। इसके बजाय, आप अपने पास पहले से मौजूद क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।
अपने क्रेडिट विकल्पों पर करें विचार
यदि आप किसी प्रियजन को एक महंगा गैजेट या सोने का आभूषण उपहार में देने की योजना बना रहे हैं, तो अपने क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने से पहले दो बार सोचें। क्या इसके लिए आपकी जेब अनुमति देती है? भले ब्याज कं हो लेकिन क्या आप कुछ महीनों तक एक छोटी राशि चुका सकते है?
क्रेडिट स्कोर की रखें निगरानी
अपने क्रेडिट स्कोर की निगरानी करें और लगातार रिपोर्ट को देखें। अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करने से आप अपने नवीनतम सिबिल स्कोर को ले कर अपडेट रह सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट एक्सपोजर और अपने क्रेडिट व्यवहार को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, एक उच्च स्कोर त्योहारी मौसम में ऋणदाताओं द्वारा क्रेडिट-सचेत उपभोक्ताओं को विशेष छूट का लाभ उठाने की अनुमति देता है.
(सुजाता अहलावत, वीपी और हेड ऑफ डायरेक्ट टू कंज्यूमर इंटरेक्टिव, ट्रांसयूनीयन सिबिल)