फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों जरूरी है स्वास्थ्य बीमा?

Sun, 12 Feb 2017 04:46 PM IST
ध्रुव सरीन/एक्सपर्ट
विज्ञापन
हेल्थ केयर कंपनी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो सोचते हैं कि स्वास्थ्य बीमा केवल बूढ़ों और बीमार लोगों के लिए होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अस्पताल के अप्रत्याशित खर्च के बीच कई बीमारियों के लिए बीमा कवर वरदान साबित हो सकता है और आपके सारे तनाव को दूर कर सकता है।
विज्ञापन


जरा इस परिदृश्य पर विचार करें, जिसमें भगवान ना करे कि आपको हृदय रोग के इलाज लिए पांच लाख रुपये की काफी बड़ी राशि देनी पड़े। क्या, आप नहीं चाहेंगे कि वही राशि 300 रुपये के मामूली मासिक प्रीमियम पर कवर हो जाए। इलाज का बिल अपनी जेब से देने के बजाए यह ज्यादा बेहतर सौदा नहीं है? अगर कुछ बातों पर गौर करें तो आप जानेंगे कि स्वास्थ्य बीमा को अनदेखा क्यों नहीं करना चाहिए-

बदलती जीवनशैली बन सकती है बीमारी का बड़ा कारण
देर रात तक काम करना, खाने की खराब आदतें, कोई व्यायाम ना करना और अत्यधिक तनाव, ये कारक किसी भी सेहतमंद व्यक्ति को चंद पलों में बीमार करने के लिए पर्याप्त हैं। हाल में किए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि लगभग 45 फीसदी भारतीय युवा ज्यादा तनाव और उदास मन जैसी जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के प्रति अतिसंवेदनशील हैं। इन स्थितियों से सुरक्षित होने के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना में निवेश करना फायदेमंद है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा
भारत की सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाना आम बात है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1.40 लाख से ज्यादा लोग 2015 में भारत की सड़कों पर मृत्यु का शिकार हुए थे। कल्पना करें, यदि किसी दिन आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाए, तो क्या आप इसकी लागत को वहन करने के लिए तैयार हैं?
विज्ञापन

समय रहते करा लें अपना स्वास्थ्य बीमा

health insurance
स्वयं को महत्व देना भी है जरूरी
यह हैरानी की बात नहीं है कि हम खुद को सुरक्षित करने की बजाए चीजें इकट्ठा करने पर ज्यादा धन व्यय करते हैं। हम खुद को आखिर में रखने का फैसला करते हैं, जबकि आवश्यकता खुद को पहले रखने की है। हमें निश्चित रूप से पता है कि घर और कार की मरम्मत बेहद महंगी हो सकती है, लेकिन क्या आपने कभी विचार किया है कि किसी अशुभ दुर्घटना होने की दशा में आप खुद की मरम्मत कैसे कराएंगे?

इलाज से बेहतर है परहेज व सावधानी
गंभीर बीमारी की हालत में चिकित्सा खर्च में मदद के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदें। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सालाना स्वास्थ्य जांच और अन्य जांच कराएं, जिससे उनका समय रहते इलाज हो सके। देश में हर साल लगभग 58 लाख लोगों की दिल का दौरा पड़ने, फेफड़े की बीमारी, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों की वजह से मौत हो जाती है। सड़क दुर्घटना के मामले में यह संख्या और भी ज्यादा है। भारत में हर रोज 1,200 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए, शुरू से ही सावधानी बरतें और अगर चूक हो भी जाए, तो स्वास्थ्य बीमा की मदद लें।

रिटायरमेंट के बाद बीमा पॉलिसी होना और भी महत्वपूर्ण
यदि आप रिटायर होने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए उत्तम बीमा योजना होना और भी महत्वपूर्ण है, विशेष तौर पर जब आप पेंशन पर गुजर-बसर करते हैं तो अचानक कोई बीमारी बड़ी तबाही साबित हो सकती है। इसलिए समय रहते बीमा कवर ले लेना सदैव बेहतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें