फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने वापस ली ये सुविधा, हजारों ग्राहकों पर असर

Mon, 05 Aug 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को दी जाने वाली मुफ्त दुर्घटना बीमा की सुविधा को वापस ले लिया है। बैंक अपने होम लोन और ऑटो लोन ग्राहकों को यह सुविधा देता था।
विज्ञापन


इसके तहत, दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो जाने पर बीमा क्लेम बैंक देता था। बैंक के इस कदम का असर उसके मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने यह सुविधा एक जुलाई 2013 से खत्म कर दी है। यानी, अब बैंक के ऐसे ग्राहक जिन्होंने होम लोन और ऑटो लोन लिया है, वह इस सुविधा से वंचित रह जाएंगे।

बैंक ने कहा है कि ऐसे ग्राहक जो अपने होम लोन और ऑटो लोन पर किसी तरह का कोई बीमा नहीं रखते हैं, वह अब अपनी सुरक्षा के लिए इन लोन पर बीमा करा लें। बैंक ग्राहकों को यह सुविधा समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत देता था।
विज्ञापन


बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बैंक हर साल बीमा कंपनियों के साथ समझौते करता है। इसके तहत होम लोन और ऑटो लोन ग्राहकों को मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता था।
विज्ञापन


बैंक के ग्राहकों की संख्या को देखते हुए एक बड़ा हिस्सा प्रीमियम पर जाता था लेकिन बीमा का लाभ पाने वाले ग्राहकों का अनुपात बहुत कम है।

करीब 20 हजार ग्राहकों पर एक ग्राहक क्लेम लेता था, जिसे देखते हुए यह योजना बहुत प्रासंगिक नहीं थी।

बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो मार्च 2013 तक 1,19,467 करोड़ रुपये और ऑटो लोन पोर्टफोलियो 24,800 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें