आप अपने मिनिमम बैलेंस का कैल्कुलेशन आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बैंक 1 तारीख से लेकर के महीने के आखिरी तक अकाउंट में रहने वाले बैलेंस को देखते हैं। मान लीजिए आपका एसबीआई में खाता है और आप मेट्रो शहर में रहते हैं।
- आपने किसी भी महीने की एक तारीख को 5 हजार रुपये जमा किए और 10 तारीख को 3 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 तारीख को फिर से 5 हजार रुपये जमा कर दिए।
- अब एक तारीख से लेकर के 10 तारीख तक का बैलेंस 5000*9=45000 रुपये
- इसके बाद 10 तारीख से लेकर के 20 तारीख का बैंलेंस 2000*11=22000 रुपये
- इसके बाद बैलेंस 20 तारीख से लेकर के 30 तारीख तक का बैलेंस 10*7000=70000 रुपये
- अब आप इनका जोड़ कर लीजिए यानी कि (45000+22000+70000=137000 रुपये)
- अब इसको 30 से भाग देकर के आपके पास 4566 रुपये का ऐवरेज आएगा। इस हिसाब से आप पर किसी तरह की कोई पेनाल्टी बैंक आपके सेविंग बैंक अकाउंट पर नहीं चार्ज करेगा।