फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी की मदद से एसबीआई एटीएम से निकालें 10,000 रुपये, यहां जानें प्रक्रिया

Wed, 08 Jul 2020 03:19 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi atm
विज्ञापन
एसबीआई के खाताधारकों के लिए राहत की खबर है, अगर आप एटीएम से 10,000 रुपये से ज्यादा निकासी करना चाह रहे हैं तो एसबीआई आपके लिए एक सुरक्षित रास्ता लेकर आया है। ये नई सुविधा एक जनवरी 2020 को लाई गई थी, जिसके तहत कार्डधारक एक ओटीपी यानि कि वन टाइम पासवर्ड के सहारे पैसा निकाल सकता है। 
विज्ञापन



एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि एक जनवरी 2020 से एसबीआई के सभी एटीएम पर ओटीपी की सहायता से पैसा निकाले जा सकते हैं। रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक एसबीआई के सभी एटीएम पर अनधिकृत व्यवहार से बच सकते हैं। 





ओटीपी सिस्टम के जरिए एसबीआई एटीएम पैसा निकासी इन चरणों में होगी
  • एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने के लिए पहले ओटीपी की जरूरत पड़ेगी
  • ये ओटीपी आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा
  • एक बार निकासी की राशि फीड करने के बाद एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी दिखने लगेगा
  • इस अतिरिक्त सुविधा से कार्डधारक को एटीएम से अनधिकृत व्यवहार का जोखिम नहीं होगा
  • ये ओटीपी वाला सिस्टम सिर्फ 10,000 रुपये से ज्यादा वाली ट्रांजैक्शन पर ही मान्य होगा
  • इस नई प्रणाली का लाभ रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उठा सकते हैं
  • अगर आप किसी और बैंक के एटीएम से पैसा निकालेंगे तो ये सुविधा मान्य नहीं होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें