फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ के ऑनलाइन निपटारे का आज होगा आगाज

Thu, 04 Jul 2013 12:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि में जमा रकम की ऑनलाइन निकासी और हस्तांतरण की शुरुआत छोटे पैमाने पर बृहस्पतिवार से होगी। केंद्रीय श्रम मंत्री शीश राम ओला इस नई सुविधा का आगाज करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन हस्तांतरण योजना को अगले 20 दिनों में पूरी तरह से शुरू किया जाएगा। लेकिन छोटे पैमाने पर इसकी शुरुआत चार जुलाई से करने का निर्णय लिया गया है।

इससे पीएफ खाताधारकों को घर बैठे ही अपने कोष के हस्तांतरण का मौका मिलेगा। यही नहीं ऑनलाइन सेवा शुरू होने पर खाताधारक आसानी से अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ ने पहले पहल एक जुलाई से यह सेवा शुरू करने का ऐलान किया था।

ईपीएफओ के अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में करीब 1 करोड़ 20 लाख पीएफ निकासी या हस्तांतरण संबंधी आवेदन आने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें