फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! 12 फीसदी तक बढ़ेगी नौकरी-पेशा लोगों की सैलरी

Mon, 20 May 2013 10:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तनख्वाह बढ़ने का इंतजार कर रहे नौकरी-पेशा लोगों के लिए राहत की बात है। इस साल उन्हें अच्छी वेतन वृद्धि मिल सकती है।
विज्ञापन


कंपनियों को कर्मचारी उपलब्ध कराने (स्टाफिंग) वाली फर्म टीमलीज ने अपनी एक रिपोर्ट में इस साल विभिन्न सेक्टरों में 12 फीसदी तक वेतन बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है।

इसके अलावा साल के आने वाले महीनों में ज्यादातर सेक्टरों में भर्तियों में 11 फीसदी की बढ़ोतरी होने के आसार भी रिपोर्ट में जताए गए हैं।

टीम लीज ने देश के 9 प्रमुख शहरों में 15 उद्योगों व कामकाज के 8 क्षेत्रों में करीब 318 प्रोफाइलों में काम करने वाले लोगों पर किए गए इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बताया है कि कंपनियां कर्मचारियों की दक्षता और वेतन वृद्धि के बीच एक बेहतर संतुलन स्थापित करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


कंपनियों में अस्थायी (टेम्परेरी) और स्थायी (परमानेंट) स्टाफ के वेतन के बीच अब मामूली ही अंतर रह गया है, इसके बावजूद कंपनियां अपने अनुभवी कर्मचारियों को ज्यादा तवज्जो देने के मूड में हैं, ताकि लोग लंबे समय तक कंपनी के साथ जुड़े रहने में रुचि दिखाएं।

सर्वेक्षण में 15 में से 11 सेक्टरों में कंपनियों द्वारा अपने स्टाफ में स्थायित्व लाने के लिए प्रयास करने की बात सामने आई है। दूसरी ओर एग्रीकल्चर, एग्रोकैमिकल्स, पीपीओ, आईटी व एफएमसीजी सेक्टर में वेतन वृद्धि के मामले में सभी कर्मचारियों के प्रति एक जैसा रवैया अपनाए जाने का रुझान दिखाई दिया है।

वेतन वृद्धि और अन्य लाभों के निर्धारण में कर्मचारियों की विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) सबसे अहम भूमिका निभा सकती है। अध्ययन के मुताबिक इस समय बाजार में ऊंचे दर्जे की खास दक्षता रखने वाले पेशेवरों की पूछ सामान्य व पारंपरिक कामकाज करने वालों से ज्यादा है।
विज्ञापन


ऐसे में नेटवर्क आर्किटेक्ट, सैप डेवलपर, कंसल्टेंट व प्रोजेक्ट लीडर जैसे प्रोफाइलों पर काम करने वालों को आईटी एक्जिक्यूटिव, आईटी मैनेजर, एकाउंटेंट जैसे पेशेवरों की अपेक्षा बेहतर वेतन वृद्धि मिलने संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें