फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः एक क्लिक पर होगा पेंशन का रिवीजन

Wed, 12 Jun 2013 12:33 AM IST
इलाहाबाद/अमित सरन
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विभागों से वर्ष-2006 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों के लिए राहत वाली खबर है।
विज्ञापन


जिन पेंशनरों की पेंशन छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत अब तक पुनरीक्षित नहीं हो सकी है, जल्द ही उनकी पेंशन संशोधित कर दी जाएगी।

इसके लिए वित्त मंत्रालय ने पेंशन रिवीजन से संबंधित सॉफ्टवेयर का नया वर्जन तैयार कर लिया है। कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स ने सभी पे ऐंड एकाउंट कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने पेंशन के ई-रिवीजन के तहत बनाए गए सॉफ्टवेयर का आधुनिक वर्जन तैयार किया है, जो एक क्लिक में पेंशन का रिवीजन कर देगा।
विज्ञापन


वर्ष-2006 से पहले के ऐसे लाखों मामले हैं, जहां पेंशन का पुनरीक्षण अटका हुआ है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लाभ पुराने पेंशनरों को अब तक नहीं मिल सका है।

पिछले दिनों केंद्रीय स्तर पर कई बैठकें भी हुई और हर बैठक में पे ऐंड एकाउंट कार्यालयों को पेंशन का रिवीजन पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा भी दी गई लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।

पेंशनरों के संगठनों ने वित्त मंत्रालय के केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय (सीपीएओ) और पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग तक अपनी शिकायत भी पहुंचाई। पेंशनरों की मांग को देखते हुए अब ई-रिवीजन के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर का मॉडीफाइड वर्जन तैयार कर लिया गया है।

कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स डॉ. दिलीप कुमार ने सभी पे ऐंड एकाउंट कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स (सीजीए) की वेबसाइट से ई-रिवीजन के तहत तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के मॉडीफाइड वर्जन को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन


जहां पेंशन का रिवीजन न हुआ हो, वहां इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रिवीजन का काम पूरा कर लिया जाए और जहां रिवीजन हो चुका है, वहां भी नए सॉफ्टवेयर की मदद से देख लिया जाएगा कि पूर्व में हुआ रिवीजन सही है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें