रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने एक नई पेंशन योजना ‘रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस स्मार्ट’ पेश की है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप राउ ने कहा कि हमने बेहद सावधानी से यह इंश्योरेंस योजना बनाई है, जिसे कोई व्यक्ति काफी पहले भी ले सकता है। इससे रिटायरमेंट के बाद उसे आर्थिक रूप से सुरक्षा तो मिलेगी ही साथ ही दूसरे लाभ भी मिलेंगे।
रिलायंस की यह पेंशन योजना अब बाजार में एकमात्र ऐसी योजना रह गई है, जो दुर्घटनाओं से होने वाली मौत, बीमारी और बाजार के उतार चढ़ाव के बावजूद निश्चित रिटर्न देने का भरोसा देती है।
यह पेंशन योजना 18 से 65 आयु वर्ग के लोगों के लिए न्यूनतम 10 और अधिकतर 30 साल के लिए जारी की गई है। योजना 45 और 75 साल में परिपक्व होगी। रिलायंस एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने बीमा क्षेत्र में नए नियम जारी होने के बाद कोई पेंशन योजना जारी की है।