उल्लेखनीय है कि आम बजट 2018 में शेयरों पर एक लाख रुपये से अधिक के दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर 10 फीसदी का कर फिर शुरू किया गया है, जिसमें उपकर शामिल नहीं है। यह नियम म्यूचुअल फंड के मामले में भी लागू होगा। वर्तमान में दो करोड़ ग्राहकों की कुल एनपीएस निधि 2.25 लाख करोड़ है।
28 फीसदी की दर से हो रही है ग्रोथ
कॉन्ट्रैक्टर ने कहा कि हमारे ग्राहकों का आधार सालाना 27-28 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। हमने अभी भी दो करोड़ ग्राहकों के आंकड़े को छुआ है। मार्च में, लगभग 1.54 करोड़ ग्राहक थे। हम अगले साल भी यही वृद्धि बरकरार रहने की उम्मीद करते हैं।