फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: टैक्स के नए नियमों को वापस लेगी सरकार

Sun, 19 Apr 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने नए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फॉर्मों को वापस लेने के संकेत दिए हैं। नए रिटर्न फॉर्मों में आयकर दाताओं को सभी बैंक खातों और विदेश यात्रा से संबंधित जानकारियों देना जरूरी बना दिया गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को वाशिंगटन से फोन कर कहा कि सरकार इस नए नियम पर पुनर्विचार करेगी। समझा जाता है कि उन्होंने राजस्व सचिव शक्तिकांत दास को फोन कर इस पूरी प्रक्रिया को रोकने और नए सरल फॉर्म लाने को कहा है।

राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि वित्त मंत्री ने आईटीआर फॉर्म को सरल करने के लिए कहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को ही वर्तमान वित्त वर्ष के लिए नया फॉर्म जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था नए नियमों में

काले धन पर रोक के लिए इसमें बैंक खातों और विदेश यात्रा समेत कई अतिरिक्त जानकारी मांगी गई थी। नए फॉर्म के अनुसार आयकर दाताओं को अपने सभी बैंक खातों, अकाउंट नंबर, बैंक के पते, आईएफएससी कोड के बारे में बताना पड़ता।

इसी तरह विदेश यात्रा के बारे में सूचना भरते समय पासपोर्ट नंबर, कहां-कहां गए, कितनी बार गए आदि जानकारी साझा करनी पड़ती। नए फॉर्म के बारे में जानकारी मिलते ही आयकर विशेषज्ञों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

फॉर्म में मांगी गई कुछ जानकारियों को गैर-जरूरी और आयकर दाताओं की निजता में दखल बताया गया। पुराना आईटीआर फॉर्म जहां महज चार पेज का था, वहीं नए आईटीआर 2 फॉर्म में 14 पेज थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें