फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड का टैक्स फ्री बांड 9 मार्च से 

Wed, 09 Mar 2016 02:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • टैक्स फ्री बांड 9 मार्च 2016 को बाजार में आ रहा है
  • फ्री बांड का फेस वैल्यू 1,000 रुपये का होगा
विज्ञापन
नाबार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का टैक्स फ्री बांड 9 मार्च 2016 को बाजार में आ रहा है। कंपनी की टैक्स फ्री बांड के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। नाबार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इन टैक्स फ्री बांड का फेस वैल्यू 1,000 रुपये का होगा और इस पर आयकर कानून की धारा 10 के तहत आय कर पर छूट मिलेगी।

बांड में निवेश 9 मार्च से 14 मार्च 2016 तक किया जा सकेगा। इस बांड को बाम्बे शेयर बाजार में सूचीबद्घ कराने की योजना है। इस बांड का 60 फीसदी हिस्सा निवासी भारतीयों के लिए जबकि 15 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी और 10 फीसदी हिस्सा एचएनआई के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार महत्वपूर्ण परियोजना को चलाने के लिए कुछ एजेंसियों को बाजार से टैक्स फ्री बांड के जरिये पैसे जुटाने की छूट देती है। इस पर मिलने वाले प्रतिफल पर आय कर नहीं लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें