फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है खास सुविधा, वाट्सऐप से भी खरीदें म्यूचुअल फंड

Mon, 23 Mar 2015 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अब म्यूचुअल फंड हाउस वाट्सऐप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके जरिए म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने में निवेशकों की मदद की जाती है।
विज्ञापन


जिन म्यूचुअल फंड हाउस ने म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट को लोगों तक पहुंचाने के लिए इंटरनेट और मोबाइल जैसे आधुनिक रास्तों को चुना है उनमें एक्सिस म्यूचुअल फंड, रिलायंस म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, एल एंड टी म्यूचुअल फंड, क्वांटम म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड हैं।

फिलहाल कुछ म्यूचुअल फंड हाउस ग्राहकों को निवेश करने, बेचने या फिर एक फंड से दूसरे फंड में स्विच करने की सुविधा फोन के जरिए दे रहे हैं। साथ ही, अब वे आधुनिक तरीकों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिल रही हैं सुविधाएं

क्वांटम म्यूचुअल फंड वाट्सऐप के जरिए म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो देखने और निवेश करने की सुविधा दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, एल एंड टी म्यूचुअल फंड ने 'गोइन्वेस्ट' नाम से एक नई सेवा शुरू की है, जिसके जरिए ग्राहक अपने निवेशों को फेसबुक के जरिए ही ट्रैक कर सकता है।

एक्सिस म्यूचुअल फंड की तरफ से ईजीकॉल, ईजीएसएमएस और ईजीऐप जैसी सेवाएं दी जाती हैं, जिनकी मदद से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले को मदद दी जाती है। इन सुविधाओं का उपयोग करके सिर्फ एसएमएस के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं या फिर दिए मोबाइल नंबर पर फोन करके म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें