फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना में लक्ष्य से अधिक लोन, बिना गारंटर 10 लाख मिलता है लोन

Thu, 28 Apr 2016 08:20 AM IST
शिशिर चौरसिया/नई दिल्ली
विज्ञापन
हिट होने लगी मोदी सरकार की मुद्रा योजना
विज्ञापन
छोटे कारोबारियों, खास कर सड़कों और फुटपाथों पर धंधा करने वाले असंगठित क्षेत्र के कारोबारियों को बैंकों से सस्ते दर पर लोन दिलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुप्रचारित मुद्रा योजना हिट हो गई दिखती है। सरकार द्वारा इसकी सफलता के लिए चलाये गए विशेष अभियान की वजह से 31 मार्च 2016 तक इसके तहत 1.37 लाख करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत किये जा चुके हैं। यह सरकार द्वारा तय किये गए लक्ष्य से अधिक है।
विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1.37 लाख करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत किया गया है। हालांकि इस अवधि के लिए 1.22 लाख करोड़ रुपये का ही लक्ष्य तय किया गया था। इस दौरान लाभार्थियों ने 1.22 लाख करोड़ रुपये का उपयोग भी कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मुद्रा योजना के तहत बिना जमानत लिये या गारंटर का इंतजाम किये बिना ही 10 लाख रुपये का लोन मिलता है, जिससे छोटे और असंगठित क्षेत्र के उद्यमियों को काफी राहत मिली है। हालांकि वह यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि इनमें से कितने लाभार्थी असंगठित क्षेत्र के हैं और कितने अन्य श्रेणी के।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2016 को मुद्रा योजना की शुरूआत की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि इस योजना में लघु, मंझोले एवं सूक्ष्म क्षेत्र के उद्योगपतियों से लेकर साइकिल ठीक करने वाले, पंचर लगाने वाले, पतंग बनाने वाले, मटकी बनाने वाले, चाय-पान बेचने वाले और पंसारी जैसे छोटे कारोबारियों को भी सस्ती ब्याज दरों पर लोन मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें