फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीकेयर में 20 फीसदी सस्ता होगा इलाज, दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक होगा कवर

Thu, 24 May 2018 11:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की तरफ से लाई जा रही नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम, जिसे मोदीकेयर के नाम से जाना जा रहा है, उसमें इलाज कराना 20 फीसदी सस्ता हो जाएगा। इस तरह मोदीकेयर  केंद्र सरकार की हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) से काफी सस्ते में इलाज कराएगा। सीजीएचएस का लाभ सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके बच्चों व माता-पिता को मिलता है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की रेट लिस्ट
मोदीकेयर के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी तरफ से 1354 पैकेज के लिए रेट लिस्ट को तैयार कर लिया है। इनमें 23 पैकेज गंभीर बीमारियों के लिए तैयार किए गए हैं। इन बीमारियों में कार्डियोलॉजी, आंख, हड्डी रोग, यूरोलॉजी और कैंसर शामिल हैं। 

प्राइवेट अस्पतालों को कम करना होगा रेट
प्राइवेट अस्पतालों में एंजियोप्लास्टी 1.5-2 लाख रुपये, सी-सेक्शन 1.5 लाख रुपये और घुटने का प्रत्यारोपण 3.5 लाख रुपये का पड़ता है। वहीं मोदीकेयर में एंजियोप्लास्टी 65 हजार, घुटना प्रत्यारोपण 80 हजार और सी-सेक्शन के लिए 9 हजार रुपये तय किए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के इलाज, दिमागी बीमारी के लिए भी अलग-अलग रेट तय कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों के साथ साझा किए रेट्स

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ मोदीकेयर के नए रेट्स साझा कर लिए हैं। इन रेट्स के अलावा कितने दिन मरीज सर्जरी से पहले और बाद में अस्पताल में रह सकेगा, इसको भी निर्धारित कर लिया गया है। इसी के आधार पर अस्पताल क्लेम कर सकेंगे। 

इलाज पर कम होगा खर्चा
सरकार का मानना है कि मोदीकेयर के शुरू हो जाने के बाद इलाज करवाना काफी सस्ता हो जाएगा, क्योंकि लोग इस बीमा पॉलिसी के बाद प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे। इससे अस्पतालों को भी अपने रेट कम करने पड़ेंगे। 

प्रति फैमिली मिलेगा पांच लाख का कवर
मोदीकेयर में प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये का कवर मिलेगा। इस बीमा पॉलिसी में कितने लोग शामिल होंगे और उनकी क्या उम्र होगी, इसके बारे में किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें