फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते में सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, आरबीआई के पोर्टल से सीधे खरीदें गोल्ड बॉन्ड

Fri, 03 Dec 2021 10:59 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22 Last Day:  सावरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत सस्ते में सोना खरीदने का आज आखिरी मौका है। सरकार की इस स्कीम की सीरीज-VIII का सब्सक्रिप्शन बीती 29 नवंबर को खुला था और आज पांचवे दिन यह बंद होगा। 
विज्ञापन
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत सस्ते में सोना खरीदने का आज आखिरी मौका है। सरकार की इस स्कीम की सीरीज-VIII का सब्सक्रिप्शन बीती 29 नवंबर को खुला था और आज पांचवे दिन यह बंद होगा। अगर आपने अभी तक इसके तहत सोने में निवेश नहीं किया है तो आप सीधे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल से भी इसे खरीद सकते हैं।गौरतलब है कि आरबीआई ने हाल ही में रिटेल डायरेक्ट पोर्टल लॉन्च किया था। आरबीआई ने गुरुवार को जारी किए अपने एक बयान में कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22- सीरीज-VIII का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इस स्कीम के तहत सोना खरीदने के इच्छुक लोग हमारे पोर्टल https://rbiretaildirect.org.in पर जाकर सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अभी ऐसे बेचे जाते थे गोल्ड बॉन्ड 
अभी तक गोल्ड बॉन्ड को तमाम कमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, निर्धारित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के के माध्यम से बेचा जाता था। अब आरबीआई का नया पोर्टल सोने के खरीदारों के लिए नया विकल्प है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था लॉन्च
आरबीआई के नए पोर्टल को बीते महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर जाकर कोई व्यक्ति सीधे ही ट्रेजरी बिलों, प्रतिभूतियों, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और राज्य विकास ऋणों की खरीदारी कर सकता है। केंद्रीय बैंक की नई योजना के तहत खुदरा निवेशकों को ऑनलाइन आरडीजी खाता खोलने की सुविधा होगी, जिन्हें निवेशकों के बचत खातों से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन पर मिल रही छूट
बता दें कि सावरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत ऑनलाइन सोना खरीदने वाले लोगों को छूट भी दी जा रही है। भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से उन निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और आवेदन के लिए पेमेंट डिजिटल मोड के माध्यम से करेंगे। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,741 रुपये प्रति ग्राम है। वैसे सीरीज VII का इश्यू प्राइस 4,761 रुपये प्रति ग्राम सोना था। 

2015 में शुरू हुई थी यह स्कीम
एसजीबी स्कीम नवंबर 2015 में शुरू की गई थी। इस स्कीम शुरू करने का उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की मांग को कम करना था। बॉन्ड के दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम 3 कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल एवरेज के आधार पर तय की जाती है। 

गोल्ड बॉन्ड की अवधि आठ साल
बता दें कि गोल्ड बॉन्ड की अवधि आठ सालों की होगी। खरीदारों को 5वें साल के बाद एग्जिट ऑप्शन मिलेगा, जिसे अगली ब्याज के भुगतान की तारीख पर इस्तेमाल किया जा सकता है। निवेशकों को सालाना 2.50 फीसदी की तय दर पर ब्याज मिलेगी, जिसका भुगतान साल में दो बार किया जाएगा।

एक ग्राम सोने का कर सकते हैं निवेश 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। जबकि खरीदार कम से कम एक ग्राम सोने का निवेश कर सकता है। इसके साथ हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली या HUF 4 किलोग्राम और ट्रस्ट और समान इकाई अप्रैल से मार्च तक हर वित्त वर्ष 20 किलोग्राम का निवेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि ये गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से आरबीआई जारी करता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें