फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना चाहते हैं कितना है आपका पीएफ अकाउंट में पेंशन-बैलेंस, यह ऐप करेगा मदद

Thu, 03 May 2018 05:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको अपने पीएफ या फिर पेंशन खाते खाते का बैलेंस  नहीं पता है और उसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो इस ऐप की मदद से ऐसा कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने करोड़ों अंशधारकों को यह सौगात दी है। 
विज्ञापन


मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे पासबुक
अंशधारक उमंग ऐप पर अपनी पासबुक डिटेल्स को देख सकेंगे, जिससे उन्हें बैलेंस पता चल जाएगा। अब ईपीएफओ के पेंशन धारक भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। उमंग ऐप पर इस सुविधा को हाल ही में शुरू कर दिया गया है। 

ऐसे मिलेगी बैलेंस की जानकारी
अंशधारकों को उमंग ऐप पर अपने यूएएन और ओटीपी से लॉगिन करना होगा। इसके बाद वो बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा पेंशनधारकों को अपना पीपीओ नंबर और जन्मतिथि सबमिट करना होगा। इसके बाद ओटीपी कोड पेंशनधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। ओटीपी डिटेल्स दर्ज करने के बाद पेंशनधारक का नाम, जन्म तिथि के साथ आखिरी बार कब पेंशन आएगी। पेंशन धारक पूरे वित्त वर्ष की पासबुक डिटेल्स को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमंग ऐप के जरिए लिंक करें आधार

कर्मचारी भविष्य निधि खाते को आधार से जोड़ने के लिए उमंग एप लांच किया है। श्रम मंत्रालय ने कहा है कि अब अंशदाता इस मोबाइल एप के जरिये अपने खाते को आधार से जोड़ सकते हैं। नई सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट के अतिरिक्त है।

उमंग ऐप के जरिए कर सकते हैं ये काम
इस ऐप के जरिए पीएफ अकाउंट की जानकारी, मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जन्म प्रमाण पत्र, गैस बुकिंग, पासपोर्ट के लिए अप्लाई, पैन कार्ड, नेशनल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस ऐप के जरिए डिजिटल इंडिया की सभी सेवाएं ली जा सकती हैं जिनमें आधार की लिंकिंग, डिजीलॉकर और PayGov जैसी सेवाएं शामिल हैं।

यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में आपको अपनी प्राइवेट जानकारियों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस ऐप की मदद से CBSE के सभी छात्र परीक्षा सेंटर, परीक्षा परिणाम आदि की जानकारी ले सकते हैं। इस ऐप के जरिए NCERT के सभी छात्र, टीचर, पैरेंट्स  और स्कूल क्लास और सब्जेक्ट वाइज कंटेंट देख सकते हैं।

देश का कोई भी नागरिक AICTE एप्रोव्ड इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। ऐप के जरिए फसल बीमा का भी फायदा उठाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें