अगर आपके पास नेटबैंकिंग की सुविधा पहले से मौजूद है तो फिर इसका इस्तेमाल करें।
- www.onlinesbi.com खोलें।
- यहां पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाइप करने के बाद लॉगिन करें।
- होमपेज पर ई-सर्विस टैब पर क्लिक करें।
- यहां पर मेन्यू में एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें।
- एटीएम कार्ड सर्विस में एटीएम/डेबिट कार्ड के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अपने बचत खाते को चुने जिसके लिए नया एटीएम कार्ड मंगाना है।
- इसके बाद कार्ड पर जो नाम चाहिए वो भरें और एटीएम कार्ड के प्रकार को सलेक्ट करें।
- इसके बाद सबमिट करें। नया एटीएम कार्ड आपके घर पर 7 दिनों में भेज दिया जाएगा। यह सुविधा केवल सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रोजाना उपलब्ध होगी।