फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में होम लोन लेना हुआ महंगा, एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दरें

Tue, 01 Jan 2019 01:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में होम लोन लेना महंगा हो गया है। होम लोन देने वाली प्रमुख कंपनी एचडीएफसी ने अपने ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इससे नए ग्राहकों के लिए होम लोन के लिए अब ज्यादा ब्याज देना होगा। इस बढ़ोत्तरी से विभिन्न स्लैबों में लोन की ब्याज दरें 8.90 प्रतिशत से 9.15 प्रतिशत के बीच हो जाएगी।

इतना देना होगा लोन

अब 30 लाख रुपये तक का होम लोन 8.95 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। महिलाओं के लिए यह ब्याज दर 8.90 प्रतिशत होगी। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक और 75 लाख रुपये से कम का होम लोन 9.10 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। महिलाओं के लिए यह दर 9.05 प्रतिशत रहेगी।

आरबीआई तय करेगा ब्याज दर

1 अप्रैल से आरबीआई जो भी रेपो रेट के हिसाब से ब्याज दर तय करेगा, व्यक्तियों को उसी के हिसाब से ईएमआई देनी होगी। आरबीआई की दरें घटते ही बैंक आपकी ईएमआई घटा देंगे। इससे आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को मिलने की राह में पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि  पहले आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बावजूद बैंक अपने महंगे फंड का हवाला देते हुए ब्याज दरों में कटौती अपेक्षित तरीके से नहीं किया करते थे। हालांकि, 1 अप्रैल 2019 से उन्हें एक्सटर्नल बेंचमार्किंग सिस्टम को मानना होगा।

इससे आरबीआई द्वारा ब्याज दर घटने या बढ़ने का फायदा लोन लेने वालों को जल्द मिलेगा। आरबीआई ने डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसीज के बयान में कहा कि ब्याज दरों को एक्सटर्नल बेंचमार्क्स से जोड़ने का आखिरी दिशानिर्देश इस महीने के अंत में जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें