फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी व बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्ज हुआ सस्ता

Tue, 05 Feb 2013 11:50 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग सेक्टर की प्रमुख फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड  ने मंगलवार को अपना कर्ज सस्ता कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपने लोन की ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी प्रधान ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कमी करने की घोषणा की है। कंपनी की नई प्रधान ब्याज दर 6 फरवरी 2013 से लागू होगी।
विज्ञापन

 
इस कटौती के बाद एचडीएफसी के जरिये 30 लाख रुपये तक के होम लोन ब्याज दर 10.15 फीसदी रहेगी, जबकि 30 लाख रुपये से ज्यादा का होम लोन 10.40 फीसदी पर मिलेगा। मंगलवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपने कर्ज सस्ता करने की घोषणा कर दी है। बैंक ने अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कमी करने का फैसला किया है। जो कि नौ फरवरी 2013 से लागू होगी। बैंक का बेस रेट प्रभावी तिथि से 10.50 फीसदी से घटकर 10.25 फीसदी हो जाएगा।

सीआरआर में आरबीआई द्वारा 0.25 फीसदी की कमी करने के बाद बैंक को करीब 250 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी मिलेगी। इससे पहले एसबीआई, पीएनबी, ओबीसी, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया सहित कई प्रमुख बैंकों ने अपने कर्ज सस्ते कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें