फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC बैंक ने दी राहत, MCLR में की 0.10 फीसदी की कमी

Thu, 07 Nov 2019 01:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक---एचडीएफसी ने घर खरीदारों को तोहफा देते हुए ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती कर दी है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। बैंक ने दरों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बैंक ने छह माह के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) में पांच बीपीएस की कटौती करते हुए इसे 8.1 फीसदी कर दिया है। बैंक ने दो साल और तीन साल के एमसीएलआर को कम किया है। 

विज्ञापन


हालांकि बैंक ने ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने के एमसीएलआर में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया है। इससे पहले बैंक ने अगस्त माह में एमसीएलआर में बदलाव किया था। 

इतना घटाया रेट

बैंक ने बेस रेट से लेकर के अपने सभी बड़ी अवधि वाले लोन की ब्याज दर में कटौती की है। यह कटौती इस प्रकार है

Effective Date:  November 07, 2019

 

अवधि

MCLR (फीसदी में)

ओवरनाइट

7.95

एक महीना

8.00

तीन महीना 

8.05

छह महीना

8.10

एक साल 

8.30

दो साल 

8.40

तीन साल 

8.50

इस साल आरबीआई ने पांच बार घटाया रेपो रेट

इस साल की शुरुआत से लेकर के अभी तक आरबीआई पांच बार तक रेपो रेट घटा चुका है। आरबीआई ने अभी तक 135 बीपीएस की कटौती की है। इसके बाद सभी बैंक ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बैंकों ने उतनी कटौती नहीं की है। आरबीआई ने बैंकों से एमसीएलआर से हटकर रेपो रेट से लिंक रेट पर जाने के लिए कह दिया है। एसबीआई और सेंट्रल बैंक ने रेपो रेट से अपने सभी लोन रेट को लिंक कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें