फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारंटर के बिना भी मिलेगा होम लोन, मोदी सरकार जल्द कर सकती है नई योजना का एलान

Thu, 12 Sep 2019 02:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउसिंग सेक्टर में जान फूंकने के लिए सरकार जल्द एक नई योजना ला सकती है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और उसके लिए आपको लोन लेना है, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस योजना का लाभ सीधे ग्राहकों को मिलेगा। इसके तहत सरकार उन लोगों के होम लोन की गारंटी देगी जो होम लोन लेने की शर्तें पूरी नहीं कर पाते हैं। 

कई समस्याओं से जूझ रहा हाउसिंग सेक्टर

दरअसल, बीते वर्षों से रियल एस्टेट सेक्टर भारी कर्ज, बीच में रोके गए प्रोजेक्ट और अनबिके फ्लैट की समस्या से जूझ रहा है। इसलिए सरकार सेक्टर में ग्रोथ लाने के लिए इस योजना की घोषणा कर सकती है। 

कम होंगी ब्याज दरें 

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, एक अधिकारी का कहना है कि, 'इससे उन लोगों को मदद मिलेगी, जिनकी क्रेडिट रेटिंग अच्छी नहीं है। क्रेडिट रेटिंग अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें बैंक कर्ज नहीं देते हैं।' ऐसी गांरटी से होम लोन की योग्यता रखने वालों की ब्याज दरें कम होंगी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री में मिलेगा 25 लाख रुपये का बीमा

 

स्ट्रेस्ड एसेट फंड पर भी सरकार कर रही है विचार

इसके साथ ही सरकार स्ट्रेस्ड एसेट फंड पर भी विचार कर रही है। इससे रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद मिलेगी। मामले में अधिकारी का कहना है कि मामूली फीस देकर ग्राहक यह गारंटी ले सकेंगे।

बढ़ सकती है घर खरीदारों की संख्या

योजना के लिए सरकार एक फंड तैयार करेगी, जिससे घर खरीदने वालों की संख्या बढ़ सकती है और अनबिके फ्लैटों की समस्या भी हल हो सकती है। सरकार द्वारा बैंकों को गारंटी मिलने से बैंक ग्राहकों को बिना डर के कर्ज दे सकेंगे। 

वित्त मंत्री ने कही थी ये बात

इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही हाउसिंग सेक्टर के प्रतिनिधियों और शहरी मामलों के मंत्रालय से बात कर चुकी हैं। मंगलवार को चेन्नई में सीतारमण ने कहा था कि जल्द हाउसिंग सेक्टर के लिए राहत पैकेज लाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें