फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम से पाएं टैक्स में छूट

Mon, 01 Apr 2013 01:19 PM IST
एन. मुल्तानी (चीफ फाइनेंशियल प्लानर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में शुरू आरजीईएसएस योजना क्या है और इसमें किस प्रकार निवेश किया जा सकता है? क्या इसमें किसी राष्ट्रीयकृत बैंक (नेशनलाइज्ड) के जरिए निवेश किया जा सकता है या फिर केवल दूसरे विकल्पों के जरिए ही इसमें निवेश हो सकता है?- जीत रमोला
विज्ञापन


राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम (आरजीईएसएस) सरकार की ओर से हाल में शुरू की गई एक टैक्स बचत वाली निवेश योजना है। इसके तहत इक्विटी में पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, जिनकी सालाना आय 12 लाख रुपये से कम है निवेश करके आयकर में छूट हासिल कर सकते हैं।

आरजीईएसएस में निवेशक कितनी भी रकम निवेश कर सकता है, पर आयकर में अधिकतम 50 हजार रुपये की रकम को ही कर लाभ के तहत रखा जाएगा और इसकी 50 फीसदी राशि यानी 25 हजार रुपये तक की ही आयकर कटौती का लाभ हासिल करने की अनुमति है।
विज्ञापन


आप इस योजना में या तो ऐसे शेयरों के जरिये निवेश कर सकते हैं, जो इसके दायरे में आते हों या योजना के तहत निर्धारित म्यूचुअल फंडों को खरीद कर इसमें निवेश किया जा सकता है।

यदि कोई राष्ट्रीयकृत बैंक इन शेयरों या फंडों का डिस्ट्रीब्यूटर है, तो आप बैंक के जरिये इसमें निवेश कर सकते हैं, अन्यथा आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से सीधे एसेट मेनेजमेंट कंपनी से यूनिटें खरीद सकते हैं।

निवेश की प्लानिंग के लिहाज से मैं जानना चाहता हूं कि अगर आज की तारीख में मेरा मासिक खर्च 30 हजार रुपये प्रति माह है, तो 30 साल बाद यह खर्च कितना हो जाएगा, जिसे ध्यान में रख कर मैं अपनी निवेश योजना बना सकूं? -नीरज श्रीवास्तव

खर्चों पर सालाना 10 फीसदी की दर से महंगाई दर को प्रभावी मानते हुए अगर इसकी गणना की जाए, तो आपका आज का 30 हजार रुपये प्रतिमाह का खर्चा 30 साल बाद करीब 6 लाख रुपये प्रतिमाह के आसपास बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें