फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट के नए क्रेडिट कार्ड से आपको होगा फायदा, कैशबैक के अतिरिक्त मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

Thu, 11 Jul 2019 03:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डेबिट कार्ड से आप उतनी ही रकम खर्च कर सकते हैं, जितना आपके बैंक खाते में है, जबकि क्रेडिट कार्ड एक उधारी खाते की तरह है। क्रेडिट कार्ड के कई फायदों के चलते आज कल लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फ्लिपकार्ट भी ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है। 

नया क्रडिट कार्ड लॉन्च करेगी फ्लिपकार्ट 

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ अपना क्रडिट कार्ड लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने साल 2016 में एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड (Axis Bank Buzz Credit Card) लॉन्च करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की थी। जुलाई में कुछ ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी और आने वाले समय में इसे अन्य ग्राहकों तक भी पहुंचाया जाएगा। 

वेल्कम ऑफर के तहत लोगों को होगा लाभ

इसके तहत ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के वेल्कम ऑफर (Welcome Offer) के तहत ग्राहकों को 4000 से ज्यादा होटल और एयरपोर्ट लॉन्ज में 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्राहकों को हर महीने ईंधन सरचार्ज पर 500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।  

कैशबैक की भी मिलेगी सुविधा 

इसके अलावा फ्लिपकार्ट और मिंत्रा से सामान खरीदने पर ग्राहकों को पांच फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। मेक माई ट्रिप (Make My Trip), उबर (Uber), पीवीआर (PVR), अर्बन क्लैप (UrbanClap) और क्योर फिट (Curefit) पर ग्राहकों को चार फीसदी का कैशबैक मिलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें