फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 मिनट में मिल जाएगा ई-पैन, नहीं होगी कोई दिक्कत

Tue, 09 Jul 2019 12:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग इन दिनों रियल टाइम बेसिस पर ई-पैन जारी करने के लिए एक प्रोसेसिंग सेंटर पर काम कर रहा है। इसके तहत लोगों को काफी फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें मात्र 10 मिनट में आधार बेस्ड ई-केवाईसी के जरिए ई-पैन मिल जाएगा। इससे आवेदकों का काफी समय बचेगा। 

वित्त राज्य मंत्री ने दिया बयान

इस संदर्भ में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि, 'सरकार रियल टाइम पैन/टैन प्रोसेसिंग सेंटर (RTPC) बनाने पर विचार कर रही है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'सरकार ने आयकर विभाग को और मजबूत करने के इरादे से टेक्नोलॉजी सुधार के लिए कई और प्रस्ताव की शुरुआत की है, जिनके तहत विभाग पैन हासिल करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए एक रियल टाइम पैन-टैक्स डिडक्शन एंड कलेक्शन अकाउंट नंबर (TAN) सेंटर पर काम कर रहा है।'

क्या है टैन और पैन ?

यह सुविधा खासतौर से उन आवेदकों के लिए लाई जा रही है जिन्होंने आधार बेस्ड ई-केवाईसी के जरिए आवेदन किया है। बता दें कि टैन 10 संख्या का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। इसकी आवश्यकता करदाताओं को टैक्स का भुगतान करते समय पड़ती है। वहीं पैन कार्ड को स्थायी खाता संख्या कहा जाता है, जो आर्थिक लेनदेन के लिए बहुत जरुरी होता है। इसमें भी 10 अंक होते हैं, जो कि आयकर विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें