जीवन बहुत अनिश्चित है और इसलिए किसी वित्तीय संकट से अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना हमेशा एक सही फैसला माना जाता है। आप कई उपलब्ध विकल्पों में से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं।
जरूरी खर्चों की योजना बनाएं
जब आपका इमरजेंसी फंड तैयार हो जाए, तब आप बड़े खर्चों के लिए भी पहले से ही बचत करना शुरू कर सकते हैं। खर्च कोई भी हो, आप उसके लिए हर हफ्ते या महीने थोड़ी सी राशि बचा सकते हैं। आप बड़े खर्च का फैसला करते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि वाकई वह प्रोडक्ट या सर्विस उसकी कीमत के हिसाब से आपके लिए जरूरी है। डिस्काउंट, कूपन और संभव हो तो सस्ते विकल्पों के बारे में भी सोचते रहें। कोविड-19 के इस अनिश्चित समय में यही सुझाव है कि केवल जरूरी खर्चों पर ध्यान दें और गैरजरूरी खर्चों को बाद के लिए टाल दें।
अपने सभी कर्ज समय पर चुकाएं
पहली बात तो यह है कि मार्केट का अच्छे से रिसर्च करने के बाद कम से कम ब्याज दर पर लोन लेने की कोशिश करें। यह बहुत जरूरी है कि बेस्ट लोन ऑप्शन को चुनें और जब तक पूरा कर्ज चुकता नहीं हो जाए, नियमित रूप से भुगतान करते रहें। लोन कितना भी छोटा या बड़ा हो, हमेशा यही सलाह दी जाती है कि किसी भी जुर्माने या ब्याज से बचने के लिए हर महीने समय पर भुगतान करें। अपने कर्ज को तेजी से चुकाने से न केवल आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, बल्कि इससे आपको कुल ब्याज कम करने में भी मदद मिलती है।