फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर की सुविधा शुरू

Thu, 10 Oct 2013 08:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईपीएफओ ने नौकरी बदलने के साथ पीएफ खाते का ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रांसपर क्लेम पोर्टल (ओटीसीपी) पेश किया है। अब डिजिटल हस्ताक्षर ईपीएफओ में जमा करा चुकी कंपनियों के कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा मिलने लगेगी।

ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों वाली 50 हजार नियोक्ताओं के डिजिटल हस्ताक्षर संगठन को मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़े नियोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इन क्षेत्रों में काम करने कर्मचारियों में कम समय में ही कई दफा नौकरी बदलने का ट्रेंड है। जिससे उनके पीएफ खाते के रखरखाव का काम बढ़ जाता है।

माना जा रहा है कि ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने से संगठन के काम का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। अनुमानित तौर पर सालाना करीब 13 लाख आवेदन ट्रांसफर के लिए आते हैं।

ईपीएफओ कमिशनर केके जालान ने कहा है कि पीएफ ट्रांसफर के मामले में अब तक नकारात्मक प्रचार ही ज्यादा हुए हैं।

इस बाबत खाताधारकों की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। उम्मीद है कि ओटीसीपी के पूर्ण संचालन के बाद ऐसी समस्याएं सामने नहीं आएगी।

जालान ने यह भी कहा कि 31 अक्टूबर के बाद कर्मचारियों का पीएफ खाता एक कार्यालय से दूसरे में ट्रांसफर के लिए कागजी कार्यवाही पूरी तरह से बंद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें