फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO ब्याज दर को रख सकता है स्थिर, 15 हजार से कम वेतन तो पीएफ पर मिलेगी सब्सिडी

Tue, 13 Feb 2018 10:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
epfo
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2017-18 में पीएफ पर ब्याज दर में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है और यह 8.65 फीसदी ही बनी रह सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टी की 21 फरवरी को होने वाली बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। 

विज्ञापन


5 करोड़ से अधिक अंशधारक
ईपीएफओ के अभी करीब 5 करोड़ सदस्य हैं। सूत्रों का कहना है कि ईपीएफओ ने इस वित्त वर्ष के लिए मौजूदा ब्याज दर को बरकरार रखने के लिए इस महीने की शुरुआत में 2886 करोड़ की कीमत के ईटीएफ को बेच चुका है। संगठन ने 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर की घोषणा की थी, जबकि 2015-16 में यह 8.8 फीसदी थी। 

ईपीएफओ इस साल बनेगा पेपरलेस 
उमंग ऐप के जरिए पीएफ खाते की अद्यतन जानकारी रखना अब आसान हो गया है। वह समय दूर नहीं जब ईपीएफओ पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा और इससे जुड़ी सेवाओं का लाभ कहीं भी बैठकर लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस वर्ष ईपीएफओ को पूरी तरह पेपरलेस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा एपरैल एक्सपोर्ट कलस्टर की ओर से सेक्टर 15ए क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त डॉ. वीपी जॉय ने यह जानकारी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

15 हजार से कम सैलरी वालों को होगा फायदा 

epfo
एपरैल प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना में किए गए बदलाव के सकारात्मक असर दिखाई देंगे। योजना के तहत 1 अप्रैल 2016 के बाद जिन कर्मचारियों को नौकरी मिली है और यदि उनका वेतन 15 हजार या इससे कम है तो ऐसे कर्मचारियों के पीएफ की राशि पर तीन वर्ष तक सब्सिडी दी जाएगी। 

नोएडा एपरैल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना और प्रधानमंत्री परिधान प्रोत्साहन योजना से नए रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। इस उद्योग में सरकार 12 फीसदी तक पीएफ का योगदान करेगी, जिससे एपरैल सेक्टर से जुड़े उद्योगों में रोजगार की संभावनाएं विकसित होंगी। 

ईपीएफओ की मदद से बना सकते हैं घर
केंद्रीय भविष्य निधि के अतिरिक्त आयुक्त गौतम दीक्षित ने पीएफ हाउसिंग स्कीम की जानकारी दी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एनके सिंह ने ईपीएफओ की सरल सेवाओं के बारे में उद्यमियों को जागरूक किया। इस मौके पर उद्यमियों के सवालों का जवाब अधिकारियों ने दिया। कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ टैक्सटाइल के क्षेत्रीय निदेशक वीके कोहली, अनिल पेशावरी सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें