फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO ने शुरू किया डिजिटल सिग्नेचर के लिए रजिस्ट्रेशन

Fri, 26 Jul 2013 12:30 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खातों को ऑनलाइन ट्रांसफर करने की सुविधा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने डिजिटल हस्ताक्षर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक ईपीएफओ ने अपने 120 फील्ड ऑफिसों को इस काम के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारी ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in. पर ऑनलाइन क्लेम पोर्टल (ओटीसीपी) की सुविधा से भी डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं।

ईपीएफओ के मुताबिक पीएफ के ऑनलाइन ट्रांसफर की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि कितने नियोक्ता डिजिटल हस्ताक्षर के लिए पंजीकरण कराते हैं क्योंकि ट्रांसफर के लिए यह एक जरूरी शर्त है।
विज्ञापन


इस ओर पहला कदम बढ़ाते हुए पिछले महीने संगठन ने संशोधित ट्रांसफर फॉर्म का अनावरण किया था। अगले महीने तक ईपीएफओ ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर क्लेम की सुविधा को शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक नौकरी बदलने पर कर्मचारी अपने नए नियोक्ता के जरिए ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें