फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ की खास सुविधा, पैसा लगाने वालों को मिलेगा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने अंशधारकों को एक खास सुविधा देने की योजना बना रही है। इस खास योजना के तहत ईपीएफओ अंशधारकों को घर मुहैया कराना चाहता है।
विज्ञापन


इस योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए से कम है। शुक्रवार को श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को कहा कि इस स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद अंशधारकों को घर मुहैया कराए जाएंगे।

हालांकि अभी तक इस स्कीम के बारे में श्रम मंत्री की तरफ से विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि यह स्कीम कब तक लॉन्च होगी और इसके तहत घर लेने पर अंशधारकों को कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे सफल होगी ये योजना

माना जा रहा है कि अपने अंशधारकों को घर मुहैया कराने के लिए ईपीएफओ पब्लिक सेक्टर बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से करार कर सकता है।

साथ ही इस योजना के तहत घर बनाने का जिम्मा डीडीयू, पीयूडीए और हुडा जैसी अथॉरिटीज को दिया जा सकता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में करीब 6 करोड़ यानी करीब 70 फीसदी अंशधारकों की मासिक आय 15,000 रुपए से कम है।

केंद्रीय भविष्य निधि कोष आयुक्त के. के. जालान के अनुसार ईपीएफओ पासबुक की जानकारी जैसी सुविधाओं के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऐप साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें