अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में काम करके वापस लौटा है तो उसे काले धन को लेकर बना नया कानून ध्यान रखना जरूरी है वरना यह उसके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है।
नए कानून के हिसाब से अमेरिका में काम कर चुके व्यक्ति को अपने 401K अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी आयकर विभाग को देनी होगी।
अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में खुले अपने 401K अकाउंट की जानकारी आयकर विभाग को नहीं देता है तो काला धन कानून के तहत जुर्माना भी लग सकता है।
दरअसल 1 जुलाई से कालेधन को लेकर कानून में बदलाव हुआ है, जिसके तहत यह जरूरी हो गया है। नए कानून के तहत 401K अकाउंट में हुए निवेश को विदेशी संपत्ति माना जाएगा।
ऐसी स्थिति में अमेरिका में काम कर चुके हर सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल को अपने 401K अकाउंट में निवेश के बारे में बताना होगा, वरना इस अकाउंट के पैसों को कालेधन की श्रेणी में गिना जाएगा।