फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO New Rules: पैसों की है जरूरत? पीएफ खाते से निकाल सकते हैं एक लाख रुपये, जानिए प्रोसेस

Fri, 09 Jul 2021 02:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक जून को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक सर्कुलर जारी किया था। आप मेडिकल इमरजेंसी के समय पीएफ खाते से एक लाख रुपये तक का एडवांस निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
ईपीएफओ लेटेस्ट न्यूज - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी ने देश की जनता की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। लोगों को राहत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना के इलाज के खर्च से जनता परेशान है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश में महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव के मद्देनजर अपने सब्सक्राइबर्स को राहत दी है। संकट के इस समय में यदि आपको पैसों की अचानक जरूरत पड़ती है तो घबराने की बात नहीं है। आप प्रोविडेंट फंड खाते से एक लाख रुपये तक का एडवांस निकाल सकते हैं। यह पैसा किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के समय निकाला जा सकता है। 

विज्ञापन


एक जून को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस संदर्भ में सर्कुलर जारी किया था। इसकी खास बात यह है कि आप सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों में भी इमरजेंसी में अस्पताल में एडमिट होने पर पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। सर्कुलर में लिखा है कि कर्मचारी या उसके परिवार के किसी सदस्य को मेडिकल एडवांस की मांग के लिए केवल एक लेटर जमा करना होगा और इसके साथ ही मरीज और अस्पताल की जानकारी देनी होगी।

मालूम हो कि इससे पहले भी मेडिकल इमरजेंसी के समय ईपीएफ से पैसा निकालने की सुविधा थी। लेकिन यह पैसा आपको मेडिकल बिल जमा करने के बाद मिलता था। लेकिन अब मेडिकल एडवांस सर्विस इससे अलग है। आपको बिना बिल के पैसे मिल जाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ अप्लाई करने की जरूरत है और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। कुछ ही घंटों के अंदर आपको एक लाख रुपये मिल जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे निकाल सकते हैं पैसा

  • सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको www.epfindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं। 
  • यहां क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) भरें। 
  • अब अपने बैंक खाते के अंत के चार अंक दर्ज करें और इसे सत्यापित करें। 
  • अब 'प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम' पर क्लिक करें। 
  • ड्रॉप डाउन से पीएफ एडवांस को चुनें (Form 31)। 
  • यहां आपको पैसे निकालने का कारण दर्ज करना होगा। 
  • अब अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड कर और अपना पता दर्ज करें। 
  • यहां गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी लिखें। 
  • अब आपका क्लेम फाइल हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें