फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPO GMP: पेटीएम पर लगाएं दांव या सफायर और लैटेंट में आजमाएं किस्मत, जानें ग्रे मार्केट का ताजा हाल

Wed, 10 Nov 2021 02:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिटेल निवेशकों के पास आज पेटीएम समेत तीन आईपीओ पर पैसे लगाने का मौका है। पेटीएम का आईपीओ आज बंद हो जाएगा। वहीं डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी लैटेंट व्यू एनालिटिक्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है।
विज्ञापन
आईपीओ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट की सबसे बड़ी मार्केटप्लेस नायका की पैरंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ को निवशेकों ने शानदार रिस्पांस दिया था। इसका शेयर बुधवार बंपर प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसकी दम पर नायका की संस्थापक देश की सबसे धनी सेल्फमेड महिला बन गई हैं। अभी पेटीएम, सफायर और लैटेंट का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला है। जानें कहां पैसा लगाने से आपको होगा फायदा।

विज्ञापन


तीन आईपीओ में पैसा लगाने का मौका
रिटेल निवेशकों के पास आज पेटीएम समेत तीन आईपीओ पर पैसे लगाने का मौका है। पेटीएम का आईपीओ आज बंद हो जाएगा। वहीं डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी लैटेंट व्यू एनालिटिक्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसके अलावा पेटीएम के साथ खुले सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। हम आपको बता रहे हैं कि ग्रे मार्केट का ताजा हाल।  

पेटीएम को लेकर निवेशकों का उत्साह ठंडा 
पेटीएम की पैरेंट कंपनी का आईपीओ सोमवार आठ नवंबर को खुला था। कंपनी इसके जरिए 18,300 करोड रुपये जुटाना चाहती है। पेटीएम के आईपीओ का बैंड 2080 से 2150 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लेकिन निवेशकों का इसको लेकर उत्साह ठंडा नजर आ रहा है। अब तक यह केवल 51 फीसदी बोलियां मिली हैं। 45 रुपये ग्रे मार्केट प्रीमियम अपर प्राइस से बैंड के हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 2195 रुपये (2150+45) पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर 18 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सफायर का ग्रे मार्केट में हाल
केएफसी और पिज्जा हट जैसी रेस्तरां चेन वाली सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। पहले दिन इसे 49 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल इनवेस्टर्स कैटगरी में इसे 2.56 गुना अभिदान मिल गया है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,120 से 1,180 रुपये प्रति शेयर है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 10.6 फीसदी प्रीमियम के साथ 125 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 1305 रुपये (1180+125) पर ट्रेड कर रहे हैं।

लैटेंट व्यू एनालिटिक्स लिमिटेड
डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी लैटेंट व्यू एनालिटिक्स का आईपीओ आज बुधवार को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। लैटेंट व्यू एनालिटिक्स ने 600 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 190-197 रुपये तय किया है। इसमें 12 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 427 रुपये (230+197) पर ट्रेड कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें