इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है।
- शिशु : इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
- किशोर : इसके दायरे में 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
- तरुण : इसके दायरे में पांच लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु कर्ज श्रेणी के अंतर्गत आने वाले छोटी राशि का कर्ज ले रखे कर्जदाताओं को दो फीसदी ब्याज सहायता देने को मंजूरी दी है। छोटे कारोबारियों को कोरोना वायरस महामारी और उसके बाद उसकी रोकथाम के लिए लॉकडाउन से हुई समस्या से पार पाने में मदद के लिए यह कदम उठाया गया है।
आइए जानते हैं आप कैसे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नजदीकी बैंक से करें संपर्क
अगर कोई व्यक्ति व्यापार के लिए कर्ज चाहता है तो वह अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकता है। इसके लिए आपको मकान के मालिकाना हक या किराये के दस्तावेज, काम से जुड़ी जानकारी, आधार, पैन नंबर सहित कई अन्य दस्तावेज देने होंगे और बैंक मैनेजर को कामकाज से बारे में बताना होगा।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
- ऑनलाइन लोन लेने के लिए आपको https://www.udyamimitra.in/MudraLoan पर जाना होगा, जहां आपको 'Click here to apply' का विकल्प मिलेगा।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको लोन की राशि, नाम और अन्य जानकारी डालकर रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी एप्लीकेशन ऋण दाता देखेंगे। आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार किसी ऋण दाता का चयन भी कर सकते हैं।
- अगर आपको एप्लीकेशन फाइल करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो उद्यमी मित्र पोर्टल आपको सही एजेंसी या व्यक्ति से संपर्क कराएगा ताकि आप लोन के लिए अप्लाई कर सकें। हालांकि इसके लिए आपको फीस देनी होगी और उद्यमी मित्र पोर्टल पर अपनी पर्सनल डीटेल भरकर एजेंसी/व्यक्ति के लिए रिक्वेस्ट करना होगा।