फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके काम की खबर: इस सरकारी योजना के तहत हर महीने मिलेगी 3000 रुपये की पेंशन, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Wed, 25 Aug 2021 04:49 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने भविष्य को संवारने के लिए हम कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने सभी सपने पूरे नहीं कर पाते। इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटायरमेंट के बाद लोग पेंशन की सुविधा लेते हैं। इसके लिए हम फाइनेंशियल प्लानिंग भी काफी करते हैं। आज हम आपको ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये निवेश कर मोटी पेंशन पा सकते हैं।

विज्ञापन


बेहद काम की है ये योजना
हम बात कर रहे हैं सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की। इसके तहत आपको प्रति माह तीन हजार रुपये यानी सालाना 36,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। मालूम हो कि व्यक्ति के निधन के बाद उसके जीवनसाथी को 50 फीसदी पेंशन मिलेगी।

कौन उठा सकता है लाभ?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाने के लिए असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना जरूरी है। यह योजना रिक्शा चालक, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा वर्कर, घरेलू कामगार, घर-घर काम करने वाले, खुद के अकाउंट वर्कर, एग्रीकल्चर वर्कर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, आदि के लिए है। साथ ही आपकी मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम होनी अनिवार्य है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कैसे उठाएं लाभ?
योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक आधार कार्ड और बैंक खाते की फोटो कापी ले जाकर कामन सर्विस सेंटर (CSC) पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण बायोमेट्रिक के माध्यम से सीधे किया जाएगा। इन सेंटर्स के जरिए ऑनलाइन सभी जानकारी भारत सरकार को चली जाएगी। इसका लाभ उठाने के लिए आपकोअपना आधार कार्ड, बचत या जनधन बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर चाहिए होगा। 

अन्य जानकारी के लिए इस नंबर पर करें कॉल
श्रमिक सुविधा केंद्र पर जाकर आप श्रमिक योजना की जानकारी ले सकते हैं। योजना के लिए 18002676888 टोल फ्री नंबर जारी है। आप इस नंबर पर कॉल कर के योजना की जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें