फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में समझदार निवेशक के साथ बनें स्मार्ट खरीदार

Mon, 05 Nov 2012 11:05 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों का मौसम खुशियां मनाने के साथ-साथ समझदारी भरे निवेश का भी मौका देता है। आप इस अवधि में जहां होम लोन के जरिए बड़े निवेश कर सकते हैं, वहीं वाहन और होम अप्लायंसेज की खरीदारी के अलावा दूसरी जरूरतों के लिए भी लोन ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी खरीदारी और लोन का फैसला उचित समय और सही जगह करें। जिससे कि आपको इसका पूरा फायदा मिल सके।
विज्ञापन


हर इंसान अपने लिए एक आशियाना चाहता है, ऐसे में यदि आप कर्ज लेकर घर खरीदना चाहते हैं, तो अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक का समय बेहतरीन मौका है। निवेश के लिए भी मकान खरीदना बहुत ही अच्छा विकल्प हैं। इस समय देश के सभी बैंक बेहतरीन ऑफर ला रहे हैं। इस अवधि में बैंक खास तौर से ब्याज दरों में छूट देते हैं।

साथ ही कॉम्बो ऑफर जैसे, होम लोन के साथ कार लोन लेने पर ब्याज दरों में अतिरिक्त छूट, प्रोसेसिंग शुल्क में पूरी तरह से छूट, कम समय में कर्ज लेने की प्रक्रिया पूरी करने आदि का मौका मिलता है। इसी तरह ऑटो लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन आदि में भी ग्राहकों को ब्याज दरों में छूट, प्रोसेसिंग शुल्क न लेने आदि का मौका मिलता है। यदि आप इस तरह के लोन लेना चाहते हैं, तो शुरुआत में ही इसकी योजना बना लें। साथ ही लोन लेते वक्त केवल एक बैंक या वित्तीय कंपनी पर तुरंत मन न बनाएं।
विज्ञापन


लोन लेते वक्त सभी बैंकों की ब्याज दरें क्या हैं, वह कितनी अवधि के लिए कर्ज दे रहे हैं, प्रोसेसिंग फीस में कितनी छूट दे रहे हैं, एडवांस ईएमआई ले रहे हैं कि नहीं, इन सब बातों की पूरी तरह से तुलना कर ही कर्ज के लिए आगे बढ़े। यह ध्यान रखें कि त्योहारों का मौका ग्राहकों को मोलभाव करने का अवसर देता है। इस समय बैंक और वित्तीय कंपनियां खास तरह के उत्पाद बाजार में लांच कर रही हैं।

मसलन, ईएमआई पर एक फीसदी रिटर्न, टीवी, फ्रिज, एसी आदि के लिए जीरो फीसदी से लेकर 12-15 फीसदी तक की ब्याज पर कर्ज मिल रहा है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर भी बैंक कई तरह के ऑफर दे रहे हैं, जिसके तहत खरीदारी पर 500 रुपये की छूट से लेकर कई तरह के ऑफर मौजूद है। ऐसे में यह समय ग्राहकों के लिए स्मार्ट खरीदार बनने का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें