लोगों से विभिन्न प्रकार से निवेश लेने के मकसद से खोली गईं 487 संदिग्ध कंपनियों की सूची रिजर्व बैंक ने जारी की है। इनमें 465 उत्तर प्रदेश की हैं, जबकि 22 कंपनियां उत्तराखंड की हैं।
इन सभी ने आरबीआई में पंजीकरण के लिए आवेदन किया। मगर जांच-पड़ताल में इन सभी के पते फर्जी पाए गए।
इस सूची में सर्वाधिक 62 कंपनियां कानपुर की हैं। आरबीआई ने इनकी सूची विभिन्न बैंकों में भेजकर उन्हें भी आगाह किया है।
गौरतलब है कि पब्लिक डिपॉजिट लेने के लिए आरबीआई के नियम-कानूनों के तहत पंजीकरण लेना अनिवार्य है। इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं।
रिजर्व बैंक अफसरों के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट (एनबीएफसी) की तरह काम करने के लिए सिर्फ 42 कंपनियां ही अधिकृत हैं।
बीते वर्षों के दौरान कानपुर स्थित मुख्यालय में पंजीकरण के लिए तमाम कंपनियों ने आवेदन किया।
मगर इनके आवेदन में दिए गए पते की जांच की गई तो उत्तर प्रदेश की 465 और उत्तराखंड की 22 एनबीएफसी कंपनियां दिए गए पते पर चलती पाई ही नहीं गईं।
इस पर रिजर्व बैंक ने इनका आवेदन खारिज कर दिया है। 31 मई को आरबीआई ने इन सभी कंपनियों की सूची जारी की है, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार करके लोगों को इनमें निवेश के प्रति सतर्क किया जा रहा है।
वहीं विभिन्न व्यावसायिक बैंकों के मुख्यालयों को भी यह सूची भेजी गई है, जिससे वे लेनदेन के प्रति सतर्क रहें।
शुरू हुआ जागरूकता अभियान
धोखेबाज कंपनियों की धोखाधड़ी के तरीकों और उनसे बचने के उपाय की जानकारी देने के लिए 30 मई से रिजर्व बैंक ने जिलों-कस्बों में जागरूकता अभियान शुरू किया है।
यूपी में इसकी शुरुआत ललितपुर और बांदा से की गई है, जबकि उत्तराखंड में 7 जून से यह अभियान शुरू किया गया है।
आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक केआर दास ने बताया कि इसमें लोगों को पूर्व में हुई धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की विस्तार से जानकारी दी जाती है।
साथ ही एनबीएफसी, चिटफंड और कंपनियों के क्रियाकलापों के बारे में बताया जाता है।
यह भी जानकारी दी जाती है कि आरबीआई का कार्यक्षेत्र क्या है और यदि किसी के साथ धोखाधड़ी हुई है तो वह क्या कर सकता है। इस कार्यक्रम को इनवेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम का नाम दिया गया है।
सभी 487 कंपनियों ने आरबीआई में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, मगर जांच-पड़ताल में इनके पते गलत निकले। इसलिए किसी को भी पंजीकृत नहीं किया गया। जो भी कंपनियां आरबीआई में पंजीकृत हैं, उन्हें आरबीआई से मिले प्रमाणपत्र को अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होता है।-केआर दास, क्षेत्रीय निदेशक (यूपी-उत्तराखंड), रिजर्व बैंक
ये हैं कानपुर की कंपनियों के नाम-:
- एएमके फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड
- आपगा इंडिया इनफिन कंपनी लिमिटेड
- आरके मर्केंटाइल्स लिमिटेड
- अजयलोक फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड
- एएलजी कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड
- आम्रपाली एग्रीटेक एंड फिनट्रेड लिमिटेड
- अन्नपूर्णा हायर परचेज लिमिटेड
- अनुपम बिजनेस एंड ट्रेड लिमिटेड
- एएसएम कैपिटल एंड फाइनेंस प्रा. लिमिटेड
- बाज फाइनेंस एंड कैपिटल लिमिटेड
- ब्लू डार्ट इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस लिमिटेड
- ब्रम्हावर्त फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट कंपनी प्रा. लिमिटेड
- चितलंगिया इनवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड
- दर्श कॉमर्शियल क्रेडिट इंडिया लिमिटेड
- डॉन इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड
- डियर कैपिटल्स लिमिटेड
- देवीशंकर फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट कंपनी प्रा. लिमिटेड
- जीआरके हाउसिंग फाइनेंस एंड लीजिंग लिमिटेड
- गैलेक्सी लीजिंग लिमिटेड
- गारलोन फाइनेंस एंड लीजिंग प्रा. लिमिटेड
- ग्रीन बोल्ड इंडस्ट्रियल क्रेडिट लिमिटेड
- ग्रीन इंडियाक फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड
- हिमगिरी फाइनेंसर्स लिमिटेड
- आइलेक्स लीजिंग एंड फाइनेंस इंडिया लिमिटेड
- इंद्रधनुष फाइनेंस एंड लीजिंग लिमिटेड
- इंद्रपुष्प इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
- जरौली फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट कंपनी प्रा. लिमिटेड
- जयश्री इनवेस्टमेंट एंड फारमर्स इंप्रूवमेंट लिमिटेड
- केपी इंडोफिन लिमिटेड
- कानपुर फिनलीज लिमिटेड
- कानपुर सेविंग्स एंड फाइनेंस कंपनी प्रा. लिमिटेड
- कुंदन कैपिटल प्रा. लिमिटेड
- माया चिटफंड एंड फाइनेंस लिमिटेड
- मिसजा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- मुदित फाइनेंस प्रा. लिमिटेड
- एनएन हाउसिंग फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड
- एनआर इनवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड
- नवजीवन हाउसिंग एंड फाइनेंस कंपनी प्रा. लिमिटेड
- नाइस क्रेडिट कॉमर्शियल लिमिटेड
- एनआरएस सेविंग एंड इनवेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड
- ओपल लीजिंग एंड हाउसिंग कंपनी लिमिटेड
- ओपेक्स कैपिटल कॉरपोरेशन लिमिटेड
- पायनियर फिनवेस्ट प्रा. लिमिटेड
- प्लैटिनम इंडिया टूर्स एंड फिनट्रेड लिमिटेड
- प्रेरणा इनवेस्टमेंट्स प्रा. लिमिटेड
- पुरुषार्थ फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
- ऋचा कैपिटल एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- रोटरी म्यूचुअल बेनिफिट्स लिमिटेड
- रोवनी लाइस्टॉक एंड प्लांटेशन लिमिटेड
- रोजाना निवेश एंड फाइनेंस प्रा. लिमिटेड
- रुनझुन ट्रेडफिन प्रा. लिमिटेड
- एसएबी म्यूचुअल बेनिफिट्स लिमिटेड
- एसएनपी फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड
- एसएस प्रेरणा हाउसिंग फाइनेंस एंड लीजिंग इंडिया लिमिटेड
- सिग्मा म्यूचुअल बेनिफिट्स लिमिटेड
- सुविधा जनरल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड
- द फारमर्स एग्रो क्रेडिट इंडिया लिमिटेड
- ट्रेंड्ज कैपिटल फाइनेंस फाइनेंस सर्विसेज प्रा. लिमिटेड
- उद्भव फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड
- उदिचि इनवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड
- जीनियम फाइनेंस इंडिया लिमिटेड
- यश जोनिक डेवलपमेंट फाइनेंस लिमिटेड