आरबीआई ने 10 और 50 रुपये के करेंसी नोटों के डिजाइन में भी बदलाव किया है। इससे अगर कोई व्यक्ति इन नोटों के कट-फट जाने या फिर लिखने से खराब हो जाने के बाद बैंकों में बदलने के लिए जाता है, तो फिर फिलहाल इनको नहीं बदला जाएगा। आरबीआई एक्ट में बदलाव के लिए केंद्र सरकार को भी लिख चुका है, लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है।
एटीएम से निकल रहे हैं खराब नोट
देश भर में कई ऐसे वाक्ये हो चुके हैं, जहां पर एटीएम से ही नए 500, 200 और 2000 रुपये के खराब नोट निकल रहे हैं। इन नोटों को भी बैंक बदल नहीं रहे हैं, जिससे आम जनता को फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि जिन एटीएम पर बैंकों ने गार्ड की तैनाती कर रखी है, वहां पर इस बारे में लोग लिखित तौर पर शिकायत दर्ज करा देते हैं, जिसके बाद उनके नोट को बैंक वापस कर देता है।