फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट प्लानिंग में सहायक एन्युईटी प्रोडक्ट, बुढ़ापे में मिलता है बड़ा लाभ

Mon, 07 May 2018 03:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती जीवन प्रत्याशा, संयुक्त परिवार प्रणाली का कम होना आदि से व्यक्तियों के लिए रिटायरमेंट की अवधि में उचित जीवन स्तर को बनाए रखने का दबाव बढ़ेगा। भारतीय आदतन बचत करते हैं। हालांकि, एक आम आदमी के लिए यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है कि उन्हें कितना धन अपनी नियमित आय से बचाना होगा जो जीवनभर के लिए पर्याप्त हो। चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ जीवन अवधि बढ़ी है, जिससे आपके जीवनकाल में आपके धन के खत्म हो जाने का जोखिम है। इसलिए बुढ़ापे के लिए उचित राशि का इंतजाम बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


भारत में संगठित क्षेत्र के लिए एन्युईटी प्रोडक्ट्स के साथ रिटायरमेंट प्लानिंग अनिवार्य है। यह एक रिटायरमेंट फंड द्वारा किया जाता है जिसमें कर्मचारी के हिस्से को उसकी पसंद के एन्युईटी विकल्प में स्थानांतरित करके जीवन के लिए एक निश्चित आय सुनिश्चित की जाती है।

आबादी का बड़ा हिस्सा असंगठित क्षेत्र में
हमारी कामकाजी आबादी का काफी बड़ा हिस्सा असंगठित क्षेत्र का है और इनके लिए एक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली की अनुपस्थिति में रिटायरमेंट प्लानिंग अत्यधिक आवश्यक है। व्यक्ति को इस परिदृश्य के बारे में भी सोचना चाहिए जहां वह रिटायरमेंट के बाद ज्यादा वर्ष नहीं जी पाता, पर उसका जीवनसाथी जीवित रहता है। ऐसी स्थिति में आश्रित जीवनसाथी के लिए एक वित्तीय सहायता उपलब्ध होना आवश्यक है।
विज्ञापन


ढेर सारे साधनों में किसे चुनें
पेंशन को ध्यान में रखते हुए निवेश के ढेर सारे साधन मौजूद हैं जो व्यक्ति को रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि जमा करने की अनुमति देते हैं। व्यक्ति विभिन्न साधनों जैसे एग्रेसिव मार्केट लिंक्ड प्रोडक्ट्स से लेकर पुराने प्रोडक्ट्स को चुन सकता हैं। बैंक, म्यूचुअल फंड कंपनियां तथा लाइफ  इंश्योरेंस कंपनियां ऐसे परंपरागत प्रोडक्ट्स ऑफर करती हैं। हालांकि, इस तरह के साधनों में प्रचलित ब्याज दरों पर जीवनभर एक निश्चित आय की गांरटी का अभाव होता है।

Trending Videos
विज्ञापन

एन्युईटी प्रोडक्ट बेहतर विकल्प

500 रुपए के नोट
एन्युईटी प्रोडक्ट्स एकमात्र वित्तीय साधन हैं जो जीवनभर के लिए एक निश्चित आय के रूप में लांगटर्म, ओपन एंडेड गारंटी प्रदान करते हैं। इस एन्युईटी आय की जीवन पर्यंत गांरटी है, चाहे वर्ष 2008 जैसे वित्तीय संकट की पुनरावृति अथवा ब्याज दरों में कमी ही क्यों न हो।

उल्लेखनीय है कि ब्याज दर वर्ष 1990 के दशक के अंत में 11.13 थी, जो कि अब घटते हुए करीब 7 फीसदी तक आ गई है। अन्य लाभों में यह सुनिश्चित करना है कि आपकी पूंजी जीवनभर आपके काम आये तथा आपके नहीं रहने केबाद आपके जीवनसाथी को लगातार वित्तीय सहायता मिलना जारी रहे। यह भविष्य के लिए एक निश्चित आय की गारंटी देते हैं, जो आज से ही शुरू होती है तथा जीवन पर्यंत लगातार जारी रहती है।

कई तरह के प्रोडक्ट हैं प्रचलित
- लाइफ टाइम एन्युईटी : इसमें प्रचलित ब्याज दरों पर जीवनभर आय की गारंटी रहती है।
- परचेज प्राइस की वापसी के साथ लाइफ टाइम एन्युईटी : इसमें एन्युईटेंट के जीवित रहने तक उसे एक गारंटीड आय का भुगतान किया जाता है। एन्युईटेंट की मृत्यु पर कैपिटल नॉमिनी को वापस लौटा दी जाती है।
- ज्वाइंट लाइफ  एन्युईटी: एक गारंटीड एन्युईटी पति-पत्नी को दी जाती है, चाहे उनमें से केवल एक ही क्यों न जीवित हो। इसे दोनों एन्युईटेंट्स की मृत्यु के पश्चात नॉमिनी को कैपिटल की वापसी के साथ भी जोड़ा जा सकता है।

एन्युईटी प्रोडक्ट के दो प्रकार
एन्युईटी प्रोडक्ट के दो प्रकार हैं इमीडियेट और डेफर्ड एन्युईटी। इसका चयन आपकी आयु पर निर्भर करेगा। इमीडियेट एन्युईटी प्रोडक्ट्स से आय तुरंत, अगले महीने से ही मिलना शुरू हो जाती है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श प्रोडक्ट है, जो कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले हैं।

डेफर्ड एन्युईटी प्रोडक्ट्स में निश्चित आय बाद की तारीख से शुरू होती है। इमीडिएट एन्युईटी दरें अग्रिम तौर पर उपलब्ध हैं, जो कि व्यक्ति को यह समझने में सक्षम बनाती है कि भविष्य में उसकी आय क्या होगी। डेफर्ड एन्युईटी प्रोडक्ट्स भी दो प्रकार के होते हैं। पहला प्रकार आपको एक निश्चित अवधि तक जमा करने तथा भविष्य की तारीख पर एन्युईटी प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। यहां एन्युईटी रेट का आकलन करना मुश्किल होगा, क्योंकि यह भविष्य के एन्युईटी रेट्स पर ही निर्भर करेंगे। दूसरा प्रकार आपको परचेज के समय ही एन्युईटी रेट की गारंटी देता है, फिर चाहे एन्युईटी भविष्य की तारीख में ही शुरू क्यों न हो।

चिन्मय बडे
वाइस प्रेसीडेंट प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी लाइफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें