फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की महाहड़ताल, 6 दिन तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको बैंक का कोई काम निपटाना है तो आपके पास सिर्फ कल (20 जनवरी) का ही समय है। इसके बाद बैंक 6 दिनों के लिए बंद रहेंगे। दरअसल, 21 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के कर्मचारी 4 दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद 25 जनवरी को रविवार है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में 6 दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे, जिससे लोगों को दिक्कत भी हो सकती है। किसी भी परेशानी से बचने के लिए कल ही अपने सारे काम निपटा लें।
विज्ञापन

वेतन बढ़ाने का है मसला

वेतन वृद्धि के मसले पर इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच बातचीत में कोई हल नहीं निकल सका। ऐसे में पूर्व में प्रस्तावित हड़ताल 21-24 जनवरी तक रहेगी।

हड़ताल और छुट्टियों की वजह से छह दिन के बाद अगले मंगलवार को ही काम हो सकेगा। बंदी की वजह से प्रमुख रूप से चेक से होने वाले भुगतान रुकेंगे। अफसरों का मानना है कि ऑटोमेटिक डिपोजिट कियोस्क और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर काम बंद नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें