फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं देगी ट्विटर पर जीएसटी से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब, इसलिए लिया फैसला

Sat, 25 Aug 2018 04:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gst
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने ट्विटर पर जीएसटी के लिए बनाए गए अकाउंट को बंद करने का निर्णय ले लिया है। अब किसी भी व्यक्ति को सरकार अपने इस अकाउंट पर जीएसटी से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब नहीं देगी। 

विज्ञापन


इसलिए खोला गया था अकाउंट

1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने 28 मई 2017 को ट्विटर पर GST@GoI (@askGST_GoI) अकाउंट को खोला था। इसका मकसद लोगों को इस कर कानून के लागू होने के बाद उनकी परेशानियों और समस्याओं को तुरंत दूर करने का था। पिछले एक साल से इस अकाउंट के जरिए लोगों की काफी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया गया था। 

1 अगस्त को किया गया आखिरी ट्वीट

इस अकाउंट से आखिरी ट्वीट 1 अगस्त को किया गया था। तब इस पर आम जनता से नए जीएसटी फॉर्म के बारे में राय मांगी गई थी। अब इस अकाउंट से केवल सरकार के अन्य ट्विटर अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट को ही रि-ट्विट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए किया बंद

सरकार का तर्क है कि अब जीएसटी को लागू हुए एक साल से अधिक का वक्त बीत चुका है। अब काफी लोग इस कर प्रणाली को समझ गए हैं और उन्हें फिलहाल किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आ रही है। इसलिए अब इस अकाउंट पर किसी तरह का कोई अपडेट या फिर सवालों का जवाब नहीं दिया जाएगा। अब जीएसटी अधिकारी ई-मेल के जरिए सवालों के जवाब देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें