फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp से पेमेंट करने पर है बड़ा खतरा, फेसबुक पर शेयर हो सकती है डिटेल्स

Tue, 10 Apr 2018 12:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप भारत में जल्द ही अपनी यूपीआई आधारित पेमेंट सर्विस को लांच करने जा रहा है। अगर आप इस ऐप की मदद से कोई भी पेमेंट करेंगे या फिर आपके पास इसके जरिए पैसा आएगा, तो फिर फेसबुक पर ट्रांजेक्शन की सारी डिटेल शेयर होगी। 
विज्ञापन


व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में जिक्र
व्हाट्सऐप ने पेमेंट को लेकर के अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में लिखा है कि पेमेंट सर्विस शुरू होने के बाद कंपनी फेसबुक सहित थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के साथ आपकी सारी जानकारी को शेयर करेगी। इस जानकारी में मोबाइल फोन नंबर, रजिस्ट्रेशन, डिवाइस, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस, भेजने वाले का यूपीआई पिन और पेमेंट किए गए अमाउंट को शेयर किया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

डाटा लीक के बाद उठे थे सवाल

facebook
फेसबुक के भारत में करीब 25 करोड़ यूजर्स हैं और इनमें से केवल 335 लोगों का डाटा लीक हुआ था। डाटा लीक होने के बाद व्हाट्सऐप के फेसबुक पर पेमेंट की जानकारी शेयर करने पर सवाल खड़े हो गए हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और पिछले साल जुलाई में व्हाट्सऐप को सरकार की ओर से UPI पेमेंट का परमिशन मिला था।

व्हाट्सऐप के इस फीचर की कड़ी टक्कर गूगल के तेज ऐप, फोन पे, हाइक और भीम जैसे ऐप से होगी। फिलहाल पेमेंट फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.41 पर मिल रहा है। वहीं यह फीचर अभी सभी बीटा यूजर्स को नहीं मिला है।

कई यूजर्स ने पेमेंट ऑप्शन का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया है। वहीं आईओएस यूजर्स को पेमेंट का अपडेट  V2.18.21 पर मिल रहा है। 

NPCI से लेनी होगी परमिशन
हालांकि यूजर्स की जानकारी को किसी भी थर्ड पार्टी कंपनी के साथ शेयर करने से पहले इसकी परमिशन यूपीआई पेमेंट को संचालित करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से लेनी होगी।

एनपीसीआई की तरफ से जारी सर्कुलर के हिसाब से यह कंपनियां केवल भारत सरकार, खुफिया विभाग, जांच एजेंसियों के साथ ही जानकारी को शेयर कर सकती हैं। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों के साथ यूजर्स का डाटा शेयर करने की मनाही है। हालांकि फोन पे और पेटीएम भी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में कहा है कि वो यूजर्स का डाटा शेयर कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें