टाटा हाउसिंग के साथ करार करने वाली ई कामर्स के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्नैपडील ने सबसे महंगा ऑनलाइन घर बेचा है। स्नैपडील के मुताबिक ऑनलाइन घर का सबसे बड़ा सौदा 1.1 करोड़ रुपए में हुआ है जो अब तक का सब से बड़ा ऑनलाइन सौदा है।
स्नैपडील के प्रापर्टी कॉर्निवल के तहत 1,800 लोगों ने पूछताछ की लेकिन इसमें सबसे बड़ा सौदा 1.1 करोड़ का हुआ। स्नैपडील के उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी ने कहा कि जब हमने रियल स्टेट कैटेगरी लॉंच की है हम अपने साथ कुछ विश्वसनीय नाम जोड़ना चाहते हैं जो हमारे ग्राहकों को हाउसिंग के मामलों में बेहतर ऑप्शन दे सकें।