फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान के माध्यम से जुड़े एक करोड़ ग्राहक, 15 अगस्त से की थी अभियान की शुरुआत

Sat, 26 Sep 2020 01:34 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
digital payment - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकारी बैंकों ने ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान शुरू किए जाने के एक महीने में ही करीब एक करोड़ खाताधारकों को डिजिटल भुगतान माध्मयों से जोड़ा है। ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत इसकी शुरुआत 15 अगस्त को हुई थी। वित्तीय सेवा विभाग ने ट्वीट में बताया कि ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान की शुरुआत शानदार रही। इसके तहत बैंकों से प्रत्येक शाखा में कारोबारियों और वित्तीय समावेश से जुड़े ग्राहकों समेत कम-से-कम 100 नए ग्राहकों को डिजिटल भुगतान माध्यमों से जोड़ने को कहा गया था। 

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 545.038 अरब डॉलर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.378 अरब डॉलर बढ़कर 545.038 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 11 सप्ताह वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.660 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई ने कहा, आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) बढ़ने से मुद्रा भंडार बढ़ा है। इस दौरान एफसीए 3.943 अरब डॉलर बढ़कर 501.464 अरब डॉलर पहुंच गया।
 
ईएसआईसी योजना : जुलाई में 7.41 लाख सदस्य जुड़े
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुलाई में 7.41 लाख नए सदस्य जुड़े। जून में इन योजनाओं से 8.13 लाख और मई में 4.81 लाख सदस्य जुड़े थे। ये आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के हिस्से हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में ईएसआईसी से कुल 1.51 करोड़ नए सदस्य जुड़े थे। 2018-19 में यह आंकड़ा 1.49 करोड़ रहा था। सितंबर, 2017 से जुलाई, 2020 तक ईएसआईसी से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 4.07 करोड़ रही।
विज्ञापन


सरसों तेल में अन्य खाद्य तेल मिलाने पर प्रतिबंध
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सरसों तेल में अन्य खाद्य तेलों के मिलावट पर 1 अक्तूबर, 2020 से प्रतिबंध लगा दिया है। एफएसएसएआई ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा कमिश्नरों को पत्र भी लिखा है। फिलहाल सरसों तेल में 20 फीसदी तक अन्य खाद्य तेल ही मिलाने की इजाजत है। लेकिन इस नियम के बाद अब ये मिलावट नहीं होगी और शुद्ध सरसों तेल की ही बिक्री होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें