फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अब डिजिटल रूप से ईपीएफ और ईपीएस के नॉमिनेशन में बदलाव कर सकेंगे, ईपीएफओ ने दी सुविधा

Fri, 19 Nov 2021 11:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईपीएफओ के ई-नॉमिनेशन में एक से अधिक लोगों को भी जोड़ा जा सकता है। ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से ईपीएफ और ईपीएस नॉमिनेशन जमा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
epfo - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने ग्राहकों को कई तरह फायदे मुहैया कराता है। इसमें बड़ी सुविधा सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (पीएफ) के रूप में मिलती है। अब ईपीएफओ ने इसके लिए नॉमिनेशन की सुविधा भी देनी शुरू कर दी है। अब ईपीएफओ का कोई भी सदस्य ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर लॉगिन कर के ईपीएफ, ईपीएस नॉमिनेशन को डिजिटल रूप से जमा कर सकता है।

विज्ञापन


जो भी लोग ईपीएफ खाताधारक हैं, इस बात का ध्यान रखें कि नए पीएफ नॉमिनेशन को दाखिल कर ईपीएफ या पीएफ खाते से जुड़े नामांकित व्यक्ति में बदलाव किया जा सकता है। अब कोई भी ईपीएफओ ग्राहक अपने पीएफ खाते से जुड़े नॉमिनी को बिना ईपीएफओ से पूछताछ किए भी बदल सकता है। इसके लिए ग्राहक को नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करना होगा।

ईपीएफओ के ई-नॉमिनेशन में एक से अधिक लोगों को भी जोड़ा जा सकता है। ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से ईपीएफ और ईपीएस नॉमिनेशन जमा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें