वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे 20 लाख करोड़ रुपये के कोविड-19 राहत पैकेज के पांचवे और आखिरी किस्त का ब्योरा देंगी। पिछले चार दिनों से वे शाम के चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार वे आज इन्फ्रास्ट्रक्चर (संरचना) और सरकारी कंपनियों (पीएसयू) से जुड़े कुछ बड़े एलान कर सकती हैं। पिछले चार दिनों से उनका जोर एमएसएमई, किसान, खेती और रिफॉर्म पर था। शनिवार को उन्होंने कोयला, मिनरल, रक्षा और एविएशन सहित आठ सेक्टर से जुड़ी घोषणाएं कीं।
कल की घोषणाओं में किसे क्या मिला
- 50 कोल ब्लॉक निजी क्षेत्र को मिलेंगे, इसका राजस्व सरकार के साथ साझा करना होगा
- एयर स्पेस का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा, एयरलाइन कंपनियों को सालाना 1000 करोड़ की बचत होगी
- रक्षा उत्पादन में मेक इन इंडिया, एफडीआई 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत होगा
- स्पेस सेक्टर में भी निजी कंपनियों को मौके मिलेंगे
- सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निजी क्षेत्र के लिए 8100 करोड़ रुपये
- केंद्र शासित प्रदेशों में ऊर्जा वितरण का काम निजी कंपनियों को दिया जाएगा
- मिनरल सेक्टर में निजी निवेश बढ़ाया जाएगा
- पीपीपी के जरिए रिएक्टर शुरू होंगे, किफायती इलाज पर रिसर्च शुरू हो सकेगी
अब तक किया 18 लाख 66 हजार करोड़ की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल को कहा था कि 1.70 लाख करोड़ के पैकेज और आरबीआई की घोषणाओं को मिलाकर 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज दिए जाएंगे। कोरोना के असर से लोगों और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए ये राहत दी जाएंगी। इस पैकेज में से अब तक 18 लाख 66 हजार करोड़ की घोषणा हो चुकी है।