फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगी नई वाहन नीति 

Mon, 18 Jun 2018 01:40 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई राष्ट्रीय वाहन नीति अगले तीन महीने में तैयार हो जाने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारी उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नई नीति की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ बीते छह महीने से चर्चा हो रही है,।

विज्ञापन


जिसमें वाहन उद्योग के लिए एक अकेले नोडल नियामक निकाय का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि नई नीति पर कैबिनेट नोट का मसौदा तैयार किया जा रहा है और उसे संबंधित विभागों को जल्द ही दे दिया जाएगा।
 
सूत्र ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल वाहन प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने को लेकर एफएएमई इंडिया (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल्स) योजना को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई है। जहां तक कार्बन उत्सर्जन की बात है, तो नई वाहन नीति के तहत निश्चित समय-सीमा के साथ एक व्यापक दीर्घकालिक योजना का सुझाव दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें