फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल-एमटीएनएल में 92 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Tue, 26 Nov 2019 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MTNL - फोटो : MTNL
विज्ञापन

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल के 92 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को चुना है। सरकार ने कर्ज में डूबी कंपनियों का खर्च घटाने के लिए कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प दिया था।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि योजना को कर्मचारियों ने काफी पसंद किया है और यह भारतीय इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। अभी तक दोनों कंपनियों के 92 हजार से ज्यादा कर्मचारी योजना का चुनाव कर चुके हैं, जो 3 दिसंबर तक चलेगी। इसे चुनने वाले कर्मचारियों को 31, जनवरी 2020 से सेवानिवृत्त माना जाएगा। बीएसएनएल में करीब 1.50 लाख कर्मचारी हैं, जिसमें से 1 लाख के वीआरएस चुनने की उम्मीद है।

 कर्मचारियों ने लगाए आरोप  

बीएसएनएल कर्मचारियों ने प्रबंधन पर जबरन वीआरएस लेने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। ऑल इंडिया यूनियन एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के संयोजक पी. अभिमन्यु ने कहा है कि प्रबंधन वीआरएस नहीं लेने वालों का तबादला दूरदराज इलाकों में करने और सेवानिवृत्ति आयु घटाकर 58 वर्ष करने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें